-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह गांव के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में जा भिड़ी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह गांव के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को बिना देर किए अपनी सरकारी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बिहार: अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 82 पर FIR हुई दर्ज, लाइनर हुआ गिरफ्तार
बिहार: वार्ड 7 में जलजमाव से लोग हुए परेशान, नाला निकासी की करी मांग
बिहार: मगही साहित्य जगत को बड़ा झटका, जय बाबू और डॉ. संजय सिन्हा के निधन से दिखी शोक की लहर
बिहार: टी.एस. कॉलेज कर्मचारियों की हड़ताल, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन हुआ तेज
