-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: चोरी का रोड रोलर हुआ बरामद, खरीददार पुलिस की गिरफ्त में
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली के थाना हाफिजगंज पुलिस ने चोरी के रोड रोलर के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली के थाना हाफिजगंज पुलिस ने चोरी के रोड रोलर के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रिजवान निवासी गोल मार्केट, हाफिजगंज को बकैनिया तिराहे से गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से चोरी हुआ रोड रोलर बरामद हुआ है। मामला 18 अप्रैल 2026 का है, जब नवाबगंज क्षेत्र से मोहम्मद फईम का रोड रोलर चोरी हो गया था। इस संबंध में थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान थाना हाफिजगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में रिजवान ने बताया कि उसने रोड रोलर को मोहन मिश्रा नामक व्यक्ति से एक लाख रुपये में खरीदा था, जिसने उसे यह बताया था कि वाहन चोरी का है और उसके पास कोई कागजात नहीं हैं। इसके बावजूद लालच में आकर उसने सौदा कर लिया और रोलर को छुपाने व कटवाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आकाश कुमार समेत टीम की अहम भूमिका रही।,
मध्य प्रदेश: पोरसा के शासकीय अस्पताल में 21 साल बाद भी नहीं पहुंचे स्पेशलिस्ट डॉक्टर, मरीज बेहाल
मध्य प्रदेश: पोरसा में जनगणना की तैयारियां तेज: डिजिटल प्रक्रिया के लिए तीसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू
Raghav Chaddha Breaking: AAP में बड़ी टूट राघव चड्ढा का BJP में जाने का दावा, सियासत हुई गरम
उत्तर प्रदेश: इंटर में साक्षी चौधरी बनी टॉपर, केशव मौर्य ने 444 अंक लाकर किया कमाल
राजस्थान: अजमेर पुलिस का एक्शन मोड, फरार वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 आरोपी दबोचे
