Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पारदर्शी खरीद, समय पर भुगतान और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 16/04/2026 05:36:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 16/04/2026 05:36:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज मंडी स्थित गेहूँ क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज मंडी स्थित गेहूँ क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रय प्रक्रिया की पारदर्शिता, तौल व्यवस्था की सटीकता, किसानों के पंजीकरण एवं भुगतान की स्थिति का गहनता से निरीक्षण किया। इसके साथ ही भंडारण व्यवस्थाओं और केन्द्रों पर उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी विस्तार से अवलोकन किया।
डीएम ने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेहूँ क्रय कार्य पूरी पारदर्शिता, सुचारुता और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो और निर्धारित समय सीमा में भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही केन्द्रों पर साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को हर हाल में बनाए रखने के निर्देश दिए।
डीएम अविनाश सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी केन्द्र पर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा गेहूँ खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि यह पूरी तरह किसान हितैषी और पारदर्शी बनी रहे।