Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सनबीम स्कूल के समर गिरी ने 10वीं में किया टॉप, जिले का नाम रोशन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 16/04/2026 03:39:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 16/04/2026 03:39:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा के परिणाम में जनपद का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा के परिणाम में जनपद का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है। सनबीम स्कूल, हुरुआ आमघाट के प्रतिभाशाली छात्र समर गिरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.6% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। समर गिरी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, स्कूल परिसर में जश्न का माहौल बन गया और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर छात्र का उत्साहवर्धन किया।


 मेहनत और अनुशासन का परिणाम


समर गिरी ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने समय का सही प्रबंधन करते हुए सभी विषयों पर बराबर ध्यान दिया, जिससे यह मुकाम हासिल कर सके।


 विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने समर गिरी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे स्कूल के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेने की बात कही। समर गिरी के माता-पिता ने बेटे की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन का ही यह परिणाम है। उन्होंने बताया कि समर शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहा है।

 क्षेत्र के लिए प्रेरणा

समर गिरी की यह सफलता पूरे जनपद के छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है। उनकी इस उपलब्धि से यह साबित होता है कि कड़ी मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।