Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण, एसडीएम सदर ने दिए सख्त दिशा-निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 16/04/2026 01:46:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 16/04/2026 01:46:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गेहूं खरीद केंद्रों पर प्रशासन सख्त, एसडीएम सदर ने किया औचक निरीक्षण मीरजापुर, 15 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मीरजापुर श्री पवन कुमार गंगवार (आईएएस) के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर श्री गुलाब चन्द्र ने बुधवार को मंडी समिति मीरजापुर स्थित गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गेहूं खरीद केंद्रों पर प्रशासन सख्त, एसडीएम सदर ने किया औचक निरीक्षण मीरजापुर, 15 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मीरजापुर श्री पवन कुमार गंगवार (आईएएस) के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर श्री गुलाब चन्द्र ने बुधवार को मंडी समिति मीरजापुर स्थित गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंडी समिति परिसर में कुल 06 गेहूं खरीद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें मार्केटिंग शाखा के 04, मंडी समिति का 01 तथा एफसीआई का 01 केंद्र शामिल है। निरीक्षण के समय केवल मार्केटिंग शाखा के केंद्र प्रथम एवं द्वितीय पर ही खरीद कार्य शुरू पाया गया, जहां केंद्र प्रभारी कु० आकांक्षा शुक्ला द्वारा 58 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी थी।

अन्य केंद्रों पर खरीद कार्य शुरू न होने पर एसडीएम सदर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एफसीआई, मंडी समिति एवं मार्केटिंग शाखा के शेष 05 केंद्र प्रभारियों को तत्काल खरीद प्रारंभ करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन के निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान कु० आकांक्षा शुक्ला, कु० प्रीतिका दुबे, आकाश मिश्रा एवं  रामा आधार मौके पर उपस्थित पाए गए, जबकि अजय यादव एवं  मोहन लाल बारदाना संकलन के लिए गए हुए थे। प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि गेहूं की खरीद सीधे किसानों से ही की जाए, किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि सभी केंद्रों पर लगातार औचक निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी।