Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: नवनियुक्त जिला अधिकारियों का शिक्षक संघ द्वारा पुष्पगुच्छ से हुआ स्वागत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/06/2026 03:30:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/06/2026 03:30:15 pm
Share:

संक्षेप

 उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद शुक्रवार को सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, जनपद मुरादाबाद द्वारा नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर एवं नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह का जनपद आगमन पर स्वागत किया गया।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद शुक्रवार को सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, जनपद मुरादाबाद द्वारा नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर एवं नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह का जनपद आगमन पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के मुख्य संरक्षक नन्हें सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र सिंह एवं संगठन मंत्री अर्जुन सिंह ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र सिंह ने दोनों नवनियुक्त अधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और कहा कि संगठन शिक्षक एवं कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए अधिकारी संगठन के साथ समन्वय बनाकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में सहानुभूति पूर्वक कार्य करेंगे। इस पर दोनों अधिकारियों ने शिक्षक संघ के कार्यों की सराहना करते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता जताई। स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रीता सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह, मौलाना जुहैब शकीब, उपासना गुप्ता, विशाल वर्मा सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।