Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में एक रात में कई किसानों के खेतों में चोरी, SSP से कार्रवाई की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , Date: 19/03/2026 02:05:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: sanavvr ,
  • Date:
  • 19/03/2026 02:05:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र में एक ही रात में कई किसानों के खेतों में चोरी हो गई, इसकी जानकारी किसानों को सुबह खेतों में जाने पर मिली किसानों ने एसएसपी सहारनपुर से चोरी की घटना पर रोक लगाने की मांग की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र में एक ही रात में कई किसानों के खेतों में चोरी हो गई, इसकी जानकारी किसानों को सुबह खेतों में जाने पर मिली किसानों ने एसएसपी सहारनपुर से चोरी की घटना पर रोक लगाने की मांग की। थाना गंगोह के गांव कोटडा में आसिफ प्रधान ,नाजिम ,सरवर, खालिद, राजसिंह, सोहन सिंह व अकरम ,आदि के खेतों में महंगे केबल , स्टार्टर व कृषि उपकरण आदि चोरी हो गए, आसिफ प्रधान ने बताया कि रात्रि में बारिश के कारण सभी किसान घर पर होने से चोरों ने इसका फायदा उठाकर किसानों को निशाना बनाया है, सबसे अधिक नुकसान मेरे खेत पर हुआ है जहां पर पॉपुलर लगाने की ,मोटर युक्त मशीन ,

कृषि उपकरण व केबिल आदि चोरी किए गए। अन्य किसानों ने बताया कि खेतों से चोरी किए गए महंगे केवल के तार निकालने हेतु, मेरे खेत के कोठे में आग लगाई,जिसमें चारपाई कपड़े आदि जल गए। यूरिया के कट्टे से यूरिया गिरकर सभी सामान उसमें भरकर लेते गए किसानों ने बताया कि आए दिन चोरों ने किसानों की नींद उड़ा रखी है। समरसेबल का केवल काटने पर हजारों रुपए उसमें ठीक करने में लगते हैं कुछ किसानों का कहना है कि हम तहरीर भी दे तो पुलिस कुछ नहीं करती, बताया गया कि हमने पहले भी तेरे दी थी लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती इसीलिए ,अब इन किसानों ने सहारनपुर के एस एस पी अभिनंदन सिंह से इन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की अपील की।