Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स के जुर्माने में छूट से लेकर फिटनेस और परमिट तक के होंगे काम 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/10/2026 11:09:06 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/10/2026 11:09:06 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली वाहन का टैक्स बकाया है, फिटनेस समाप्त हो गई है या परमिट और चालान से जुड़े काम लंबित हैं, तो वाहन स्वामियों के लिए राहत की खबर है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली वाहन का टैक्स बकाया है, फिटनेस समाप्त हो गई है या परमिट और चालान से जुड़े काम लंबित हैं, तो वाहन स्वामियों के लिए राहत की खबर है। बरेली के आरटीओ कार्यालय में 31 अक्टूबर को परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स पर जुर्माने में नियमानुसार छूट का लाभ लेने के साथ ही पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, चालान और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कार्य कराने की सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग की ओर से मेले में बकाया टैक्स जमा करने के लिए अलग काउंटर बनाया जाएगा। पात्र वाहन स्वामी नियमानुसार शास्ति यानी जुर्माने में छूट का लाभ लेकर अपने बकाये का निस्तारण करा सकेंगे। भुगतान नकद और ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कर पाने वाले वाहन स्वामियों के लिए यह बकाया चुकाने का अवसर होगा।

मेले में नए वाहनों के पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। नई गाड़ी खरीदने वाले वाहन स्वामियों को पंजीकरण प्रक्रिया में मदद मिलेगी। इसके अलावा, पुराने वाहन को स्क्रैप कराने के बाद प्रमाणपत्र के आधार पर नया वाहन खरीदने वालों को नियमानुसार मिलने वाली छूट और पंजीकरण संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस समाप्त होने या परमिट के नवीनीकरण से संबंधित कार्य भी मेले में कराए जा सकेंगे। नए परमिट के लिए आवेदन करने वाले वाहन स्वामियों को भी सहायता मिलेगी। जिन ग्राम पंचायतों के मार्गों पर परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां निजी वाहन संचालकों को नियमानुसार परमिट जारी करने की प्रक्रिया में भी मदद की जाएगी।

परिवहन मेले में आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट कराने, वाहन का स्वामित्व हस्तांतरित कराने और चालान के निस्तारण के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। एक अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा, प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाते समय मोबाइल पर ओटीपी नहीं आने की समस्या और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं के लिए भी सहायता उपलब्ध होगी। आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने वाहन स्वामियों से 31 अक्टूबर को आरटीओ कार्यालय पहुंचकर परिवहन मेले का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग का उद्देश्य एक ही स्थान पर विभिन्न परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराकर वाहन स्वामियों के लंबित कार्यों का निस्तारण आसान बनाना है।


Featured News