Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रेलवे निर्माण के गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, लापरवाही के आरोपों पर जांच के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 11/07/2026 01:56:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 11/07/2026 01:56:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मेंहदावल थाना क्षेत्र के कुसौना खुर्द गांव में शुक्रवार शाम रेलवे लाइन निर्माण के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मेंहदावल थाना क्षेत्र के कुसौना खुर्द गांव में शुक्रवार शाम रेलवे लाइन निर्माण के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतकों की पहचान कुसौना खुर्द निवासी प्रभास (8) पुत्र परविंदर तथा कुनाल (6) पुत्र विष्णु के रूप में हुई है। कुनाल अपने ननिहाल कुसौना खुर्द आया हुआ था, जबकि उसका मूल निवास धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के महुई गांव में है।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे गांव कुसौना खुर्द और परसा पांडे के बीच निर्माणाधीन नई रेलवे लाइन के किनारे खोदे गए पानी भरे गड्ढे के पास खेलने या शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में डूब गए। उनके साथ मौजूद एक अन्य बालक ने दौड़कर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों बच्चों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सर्वदमन सिंह, तहसीलदार अल्पिता वर्मा तथा क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे। विधायक ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए सीओ को मामले की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण एजेंसी या ठेकेदार की लापरवाही तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related News

उत्तर प्रदेश: परिवार परामर्श केंद्र में 5 बिछड़े परिवारों का हुआ पुनर्मिलन, 77 मामलों की हुई सुनवाई

छत्तिसगढ़: सेन समाज के युवा व महिला प्रकोष्ठ का गठन, संगठन विस्तार को मिली रफ्तार  

उत्तर प्रदेश: एएसपी का महुली थाने का औचक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश: गुम मोबाइल बरामदगी अभियान में पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, 161 खोए मोबाइल किए बरामद

उत्तर प्रदेश: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को मिली फांसी, एकतरफा प्यार में की थी निर्मम हत्या


Featured News