Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गड्ढों में गुम हुआ गांवों का रास्ता, जेडीएस ने डीएम से सड़क की मरम्मत करने की करी अपील 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 28/09/2026 04:39:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 28/09/2026 04:39:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत और आवश्यकतानुसार नवनिर्माण की मांग को लेकर जनता दल (सेक्युलर) के जिलाध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत और आवश्यकतानुसार नवनिर्माण की मांग को लेकर जनता दल (सेक्युलर) के जिलाध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौतारा, सीतापुर, माधोपुर, रूपपुर, आइना, जोगीठेर चांदपुर कजियान और गौटिया मोड़ से सरनिया, पास्टर व सीबीगंज को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया गया। ज्ञापन में बताया गया कि सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जेडीएस का कहना है कि खराब सड़क के चलते हादसों का खतरा बना रहता है और ग्रामीणों को शहर तक आने-जाने में दिक्कत होती है।

बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर जलभराव होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों के लिए रास्ते पर चलना जोखिम भरा हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क की स्थिति सुधारने की मांग कर रहे हैं। जेडीएस जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से संबंधित विभाग को सड़क का निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द मरम्मत कराने तथा जरूरत के अनुसार सड़क का नवनिर्माण कराने के निर्देश देने की मांग की है। संगठन का कहना है कि सड़क के दुरुस्त होने से आसपास के कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी और शहर से उनका संपर्क भी बेहतर होगा।