Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बगहिया फीडर की बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल, गर्मी में पंखे-कूलर बंद और पढ़ाई प्रभावित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/08/2026 03:18:10 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/08/2026 03:18:10 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उमस भरी गर्मी के बीच बगहिया फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर गर्मी और उबेहाल ग्रामीणों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उमस भरी गर्मी के बीच बगहिया फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिनभर गर्मी और उबेहाल ग्रामीणों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। बार-बार बिजली गुल होने से पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं, जिससे छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही बिजली कटौती शुरू होने से कई गांवों में अंधेरा छा जाता है। उमस के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोगों की रात मुश्किल से गुजर रही है। जिन परिवारों के पास इनवर्टर या जनरेटर की सुविधा नहीं है, उनके लिए बिजली ही गर्मी से राहत का एकमात्र सहारा है।

बच्चों की पढ़ाई पर भी असर बिजली कटौती का असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। परीक्षा और पढ़ाई के समय बिजली गुल रहने से बच्चों को अंधेरे और गर्मी के बीच पढ़ाई करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई का समय भी प्रभावित हो रहा है। बिजली व्यवस्था को लेकर बढ़ रहा आक्रोश 
ग्रामीणों में बगहिया फीडर की विद्युत आपूर्ति को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका सवाल है कि जब गर्मी अपने चरम पर है तो ऐसे समय में बिजली आपूर्ति व्यवस्था क्यों चरमरा रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से फीडर की व्यवस्था दुरुस्त कर नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। गर्मी, उमस और अंधेरे के बीच परेशान ग्रामीणों को अपूर्ति व्यवस्था में कब सुधार कराते हैं।


Featured News