-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 33/11 केवी पावर हाउस पर हर्षोल्लास से मनी विश्वकर्मा जयंती, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कस्बा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को श्री विश्वकर्मा जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पावर हाउस परिसर में विधि-विधान से भगवा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कस्बा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को श्री विश्वकर्मा जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पावर हाउस परिसर में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित उज्जवल पाराशरी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। पूजन के बाद समस्त स्टाफ ने भगवान विश्वकर्मा की आरती की और सुख-समृद्धि व निर्बाध विद्युत आपूर्ति की कामना की। आरती के उपरांत सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम शिल्पकार हैं और मशीनों-औजारों के अधिष्ठाता हैं। इसलिए विद्युत विभाग में हर वर्ष इस पर्व को विशेष महत्व दिया जाता है।इस मौके पर उपखंड अधिकारी अंकित द्विवेदी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से ही तकनीकी कार्य कुशलता से संपन्न होते हैं।कार्यक्रम में उपखंड क्लर्क अंकिता सक्सेना, अवर अभियंता रमेश चंद्र, टेक्नीशियन आदिल मलिक, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, व्यापार भाजपा नेता व्यापारी सचिन चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सुरेश गुप्ता, गौरव मिश्रा, ओमेंद्र सिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अकरम खान, प्रवीण शर्मा, सुपरवाइजर राजेश, मीटर रीडर उज्जवल पाराशरी, राकेश महेश्वरी, इकरार, मोहित महेश्वरी, हरवीर सिंह, सुनील कुमार समेत विद्युत विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: एक ही मंच पर आमने-सामने आए विधायक डॉ. राजेश सोनकर और पूर्व विधायक सज्जन वर्मा
उत्तर प्रदेश: आधे घंटे की आंधी-बारिश से तबाही, जगह-जगह गिरे पेड़ और पोल; कई इलाके अंधेरे में डूबे
उत्तर प्रदेश: चलती बाइक में अचानक लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला
