-
☰
उत्तर प्रदेश: नहर किनारे पेड़ से लटका मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के अंतर्गत कओवासर नहर के पास एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में शीशम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्र
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के अंतर्गत कओवासर नहर के पास एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में शीशम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रशासन के अनुसार, मृत महिला की पहचान बालकुडिया निवासी के रूप में बताई जा रही है, हालांकि अभी तक पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, और मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है।
उत्तर प्रदेश: तेज-तर्रार आईपीएस सौरभ दीक्षित बने शाहजहांपुर के नए एसपी, सख्त पुलिसिंग की उम्मीद
हरियाणा: धर्मवीर सिंह तंवर 38 साल की सेवा के बाद रिटायर, पलवल में सम्मान के साथ विदाई
मध्य प्रदेश: भगुवापूरा में गौ सेवकों का ‘दाना-पानी अभियान’, पक्षियों व गौवंश की सेवा का संकल्प
उत्तर प्रदेश: मिर्ज़ापुर में लॉकअप बर्बरता का आरोप: कोतवाली कटरा में हंगामा, पुलिस पर गंभीर सवाल