Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/10/2026 04:43:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/10/2026 04:43:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अब्दुल रहीम निवासी हलुआ के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज था। पुलिस टीम ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, गौर थाने में दर्ज मुकदमे में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1), 352 और 351(3) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर हलुआ स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई थानाध्यक्ष अतुल अंजान के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल महेंद्र प्रताप यादव, कांस्टेबल प्रभात तिवारी और कांस्टेबल शुभम वर्मा शामिल रहे। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, बच्चों से नियमित बातचीत करना और उनके व्यवहार में अचानक बदलाव दिखाई देने पर उनकी परेशानी समझने की कोशिश करना जरूरी है। किसी संदिग्ध या आपराधिक घटना की जानकारी होने पर 112 या 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की गई है।