-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: वारदात की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा-कारतूस किया जब्त
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को थाना बारादरी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलहा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पीलीभीत रोड स्थित 99 बीघा मैदान के पास घेराबंदी कर फरमान (22 वर्ष) पुत्र जावेद, निवासी मोहल्ला ऊंचा, थाना फरीदपुर, बरेली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना बारादरी में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बेरोजगार है और नशे का आदी है। उसने स्वीकार किया कि वह पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी करने के दौरान पकड़े जाने की स्थिति में लोगों को डराकर भागने के लिए वह अपने साथ तमंचा रखता था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के समय भी वह कथित रूप से चोरी की नीयत से निकला था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश: परिवार परामर्श केंद्र में 5 बिछड़े परिवारों का हुआ पुनर्मिलन, 77 मामलों की हुई सुनवाई
छत्तिसगढ़: सेन समाज के युवा व महिला प्रकोष्ठ का गठन, संगठन विस्तार को मिली रफ्तार
उत्तर प्रदेश: गुम मोबाइल बरामदगी अभियान में पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, 161 खोए मोबाइल किए बरामद
उत्तर प्रदेश: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को मिली फांसी, एकतरफा प्यार में की थी निर्मम हत्या
