-
☰
उत्तराखंड: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर भव्य मेला और शिव बारात का किया गया आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पाताल भुवनेश्वर में आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विस्तार
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पाताल भुवनेश्वर में आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी पाताल भुवनेश्वर द्वारा मेले के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। दिन का कार्यक्रम दिन में स्टेशन परिसर में भव्य मेला आयोजित होगा, जहाँ श्रद्धालु पाताल भुवनेश्वर (गुफा) मंदिर के दर्शन कर मेले का आनंद लेंगे। शाम के समय 'वृद्ध भुवनेश्वर' से भगवान शिव और माता पार्वती की भव्य बारात निकाली जाएगी। यह बारात भोले शंकर के जयघोषों के साथ मंदिर की परिक्रमा करते हुए मुख्य गुफा तक पहुंचेगी। गुफा के भीतर विशेष पूजा-अर्चना के बाद बारात वापस वृद्ध भुवनेश्वर में संपन्न होगी, जिसके पश्चात स्थानीय निवासियों और भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में स्थानीय जनता के साथ-साथ मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। पारंपरिक रूप से इस मेले में भंडारी, रावल, गुरौ, दीपा, दर्शानी, थुल और लोहार आदि विभिन्न जातियों के लोग अपनी परंपराओं का बखूबी निर्वहन करते हैं।मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष केदार भंडारी, महासचिव जगत रावल और उपाध्यक्ष त्रिलोक भंडारी सहित अन्य सदस्यों ने क्षेत्र की समस्त जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शाम की झांकियों की शोभा बढ़ाएं और भगवान शिव का आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण करें।
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश: कमरे में फंदे से लटकी मिली 25 वर्षीय शिक्षिका, शादी तय होने के बीच उठाया आत्मघाती कदम
उत्तर प्रदेश: भीषण आग के कारण परिवार का घर जलकर राख, समाजसेवी ने पहुंचाई राहत
मध्य प्रदेश: सनावद नगर पालिका में 4 माह से वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन