-
☰
No image found.
उत्तराखंड: नीरज पंत गंगोलीहाट वन पंचायत संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में तहसील सभागार में गंगोलीहाट और गनाई गंगोली क्षेत्र के लगभग पांच दर्जन सरपंचों की उपस्थिति में वन पंचायत संगठन का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से नीरज पंत को संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
विस्तार
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में तहसील सभागार में गंगोलीहाट और गनाई गंगोली क्षेत्र के लगभग पांच दर्जन सरपंचों की उपस्थिति में वन पंचायत संगठन का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से नीरज पंत को संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के लिए मनोज कुमार, मोहन सिंह, शंकर सिंह बोरा, बूँदी लाल विश्वकर्मा, होशियार सिंह और मनोहर लाल को सदस्य चुना गया। वहीं उपजिलाधिकारी अंकित राज की ओर से चंद्र शेखर कोठारी, दीवानी राम, दिनेश कुमार और नीमा देवी को सदस्य के रूप में नामित किया गया। उप जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में हुए चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंदन बनकोटी, कानूनगो मोहन गिरी और पटवारी नेमी शरण ने सक्रिय भूमिका निभाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को विधायक फकीर राम टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, व्यापार मंडल अध्यक्ष हितेश खाती, ग्राम प्रधान संगठन के महामंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजेश मेहता, जेबीएसजी अध्यक्ष नरेंद्र रावल, कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा सहित उपस्थित सरपंचों, अनेक जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने बधाई दी।
शानदार जीत! आकाश बैरवा (डेनी) ने TVC-2 में लहराया जीत का परचम
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर सीएचसी निरीक्षण में गंदगी पर डीएम सख्त, स्टाफ नर्सों का वेतन रोका
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
