Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: स्कूल में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों ने किया तालाबंदी विरोध

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तराखंड  Edited By: Kunal, Date: 16/04/2026 04:27:56 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 16/04/2026 04:27:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: शिक्षकों की मनमानी के खिलाफ बालीगाँव में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, समाजसेवी भरत परगाई और अजय सिंह बोरा के नेतृत्व में पूरे ग्राम वासियों ने किया विरोध।ग्राम पंचायत बालीगाँव में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और शिक्षकों की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। ।

विस्तार

उत्तराखंड: शिक्षकों की मनमानी के खिलाफ बालीगाँव में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, समाजसेवी भरत परगाई और अजय सिंह बोरा के नेतृत्व में पूरे ग्राम वासियों ने किया विरोध।ग्राम पंचायत बालीगाँव में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और शिक्षकों की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। गुरुवार को सुबह 11  बजे के निर्धारित समय के बाद भी स्कूल में किसी भी अध्यापक के उपस्थित न होने पर ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी भरत परगाई और अजय बोरा ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले नौनिहाल सुबह समय पर स्कूल पहुँच जाते हैं, लेकिन गुरुजनों का अता-पता नहीं रहता। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों की इस लेटलतीफी के कारण बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है और अनुशासन पूरी तरह समाप्त हो चुका है। समय की अनदेखी: सुबह 11 बजे के बाद भी स्कूल में एक भी शिक्षक मौजूद नहीं पाया गया। जन-आक्रोश: ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित नहीं की गई और लापरवाह स्टाफ पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में भारी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और युवा मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाए ताकि व्यवस्थाओं में सुधार हो सके।