Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: महाकाली मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तराखंड  Edited By: Kunal, Date: 08/06/2026 10:14:34 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/06/2026 10:14:34 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: महाकाली मंदिर कमेटी ने अध्यक्ष हरगोविंद रावल के नेतृत्व में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर मंदिर के सौंदरीकरण के लिए अनेक मांग की, साथ ही मानसखंड मंदिर माला

विस्तार

उत्तराखंड: महाकाली मंदिर कमेटी ने अध्यक्ष हरगोविंद रावल के नेतृत्व में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर मंदिर के सौंदरीकरण के लिए अनेक मांग की, साथ ही मानसखंड मंदिर माला के तहत हो रहे कार्यों पर सवाल खड़े करते हुए शिकायत दर्ज करवाई। मांग पत्र में मंदिर के चारों तरफ चारदीवारी का निर्माण, मंदिर से सड़क तक सीसीटीवी कैमरा लगाने, मंदिर परिसर में पार्क का निर्माण कर उसमें महाकाली और महादेव की प्रतिमा स्थापित करने, मुक्तेश्वर और शीतला देवी तक जाने वाले रास्ते का निर्माण करने उसमें लाइटिंग लगाने और पानी की व्यवस्था करने, मंदिर के पास पार्किंग बनाने की मांग की। 

मानसखंड मंदिर माला में हो रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर सवाल खड़े किए। कहा कि कार्यवाही संस्था लोक निर्माण विभाग से बार-बार अनुरोध करने के बाद भी डीपीआर में प्रवचन कक्षा और धूनी को शामिल नहीं किया गया। सड़क से मंदिर तक लगाए गए पत्थर को राजमिस्त्री से नहीं लगाया गया जिससे उसका सौंदर्य खराब हो गया। पुरानी नालियों के पत्थर निकालकर नए नालियों का निर्माण किया गया सीढ़ियां मानक से अधिक ऊंची बना दी गई जिससे बुजुर्ग और बच्चों को मंदिर दर्शन करने में परेशानी हो रही है। मंदिर को जाने वाली सड़क के किनारे निर्माणाधीन पार्किंग का काम समय पर पूरा नहीं होने से श्रद्धालुओं को आए दिन जाम में फंसा रहना पड़ता है। उन्होंने अनियमितता ऑन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की।

Related News

राजस्थान: आगर गाँव में पंचम श्याम वंदना महोत्सव, भजनों की धारा में झूमे श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश: पीडीएस राशन विवाद में 120 बोरी चावल की रात में ट्रॉली पर अनलोडिंग, जांच शुरू

मध्य प्रदेश: हुसैन टेकरी में अव्यवस्थाओं से जायरीन परेशान, सुविधाओं के अभाव पर उठे सवाल

राजस्थान: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया का दो दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आगरा में सम्पन्न

उत्तर प्रदेश: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश: भाजपा मंडल जखनिया प्रथम की मासिक बैठक सम्पन्न, जून माह के कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा


Featured News