Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: सीएम धामी ने ₹4.96 करोड़ के भवन का किया लोकार्पण, विकास कार्यों की दी सौगात

- Photo by :

  Published by: Pushpender Singh Negi ,   Edited By: Kunal, Date: 22/06/2026 12:42:47 pm Share:
  • Published by.: Pushpender Singh Negi ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 22/06/2026 12:42:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

विस्तार

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय दन्या में ₹4.96 करोड़ की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर भव्य द्वार निर्माण, चमतोला खेल मैदान, गरुड़ाबाँज महाविद्यालय में मिनी स्टेडियम, अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, मंदिरों के सौंदर्यीकरण और सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। जागेश्वर धाम के विकास, शीतकालीन पर्यटन, आयुर्वेद एवं योग आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल योजना के माध्यम से स्थानीय संस्कृति को नई पहचान दी जा रही है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने भी प्रदेश के समग्र विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों की सराहना की। जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री ने दन्या निवासी श्री पवन पंत के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

Related News

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना के सरसुना में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

उत्तर प्रदेश: पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे नेता, राष्ट्रपति के नाम सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: कैंसर से जंग हार गए मेडिकल छात्र हिमांशु सिंह, अस्पताल में तोड़ा दम   

उत्तर प्रदेश: बड़े मंगलवार पर श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर में होगा भव्य स्वर्णिम श्रृंगार और विशाल भंडारा

महाराष्ट्र: आरटीआई कार्यकर्ताओं ने सूचना का अधिकार नियमों में बदलाव के खिलाफ उठाई आवाज

उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा संगठन का सम्मान समारोह, अतीक खान बने झांसी मंडल अध्यक्ष


Featured News