Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: 1-8वीं कक्षा की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा हुई शुरू

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 13/03/2026 01:23:12 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 13/03/2026 01:23:12 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नारदीगंज नवादा प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक अध्ययनरत छात्रों का वार्षिक मूल्याकंन परीक्षा (2025-26 ) गुरुवार से  शुरु हुई, जो आगामी 19 मार्च तक चलेगी। 

विस्तार

बिहार: नारदीगंज नवादा प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक अध्ययनरत छात्रों का वार्षिक मूल्याकंन परीक्षा (2025-26 ) गुरुवार से  शुरु हुई, जो आगामी 19 मार्च तक चलेगी। प्रथम पाली 10 से 12 बजे तक,दूसरी पाली एक बजे से तीन बजे चली। राजकीय मध्य विद्यालय हंड़िया में प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान,पर्यावरण अध्ययन विषय तीसरी से आठवीं कक्षा का,दूसरी पाली में मौखिक परीक्षा पहली और  दूसरी कक्षा की ली गई। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार झा के निर्देशन में परीक्षा चल रही है। शिक्षक अखिलेश किशोर के नेतृत्व में हुआ। छात्र व छात्राओं ने शान्तिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा देने में तल्लीन रहे। शिक्षक अखिलेश किशोर ने कहा पहली से आठवीं कक्षा तक 280 छात्र व छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। जिसमे स्नेहा कुमारी,राजनंदनी, सोनाली,राजकुमार, विकास कुमार समेत अन्य छात्र भाग लिए। वीक्षण कार्य में संयुक्ता पांडेय,निर्मला शर्मा,पूजा वर्मा, कुंदन कुमार, राजकुमार, गुड़िया कुमारी ने सहयोग कर रहे हैं।


Featured News