-
☰
बिहार: इंटर परीक्षा में फर्जी छात्र को रंगे हाथों पकड़ा गया
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी को जांच टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है।
विस्तार
बिहार: नवादा में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी को जांच टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। गुरुवार को प्रोजेक्ट मुन्नका फूलचंद साहू कन्या इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक युवक अपने दोस्त की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान टीम को युवक पर संदेह हुआ, जिसके बाद उससे पहचान पत्र दिखाने को कहा गया। आईडी कार्ड की जांच में सच्चाई सामने आ गई। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह अपने दोस्त विरेंद्र कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था और इसके बदले उसे 14 हजार रुपये दिए गए थे। आरोपी युवक की पहचान खड़खपुर गांव निवासी नवाब यादव के बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। परीक्षा केंद्र प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।