Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: दौलतपुर में चोरी करते तीन चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Avay Kumar Ranjan , Date: 06/02/2026 03:18:31 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Avay Kumar Ranjan ,
  • Date:
  • 06/02/2026 03:18:31 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: हाल के दिनों में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो में चोरी की घटनाओं में बृद्धि को लेकर लोग चिंतित हो रहे हैं। इस बीच बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के युवाओ की सजगता से चोरी करने आये चार चोर को काफी दूर तक खदेड़ा गया।

विस्तार

बिहार: हाल के दिनों में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो में चोरी की घटनाओं में बृद्धि को लेकर लोग चिंतित हो रहे हैं। इस बीच बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के युवाओ की सजगता से चोरी करने आये चार चोर को काफी दूर तक खदेड़ा गया। इस क्रम में तीन चोर को ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया, जबकि एक भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए सभी चोरों को डायल 112 को बुलाकर ग्रामीण द्वारा पुलिस को सौप दिया गया है। बताया गया कि पकड़े गए चोर आसपास के गांव के हैं।
बता दें कि 23 जनवरी को सौर पंचायत की दौलतपुर गांव में एक ही रात तीन चारो में चोरी की घटना घटी थी। जिसमें नकदी समेत लाखो रुपये के जेवरात तथा अन्य कीमती सामानों की चोरी हुई थी। तब से दौलतपुर के ग्रामीण युवा रतजग्गा कर चौकसी बरत रहे थे। इस क्रम में बुधवार की रात को पुनः चोरों ने दौलतपुर गांव में चोरी की नियत से घुसा था। सामानो की चोरी कर एकत्रित करते समय युवाओ द्वारा खदेड़ कर तीन चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जिसे गुरुवार की सुबह वारिसलीगंज पुलिस के डायल 112 की टीम को बुला कर सौप दिया गया है। जबकि एक माह पहले सिमरीडीह गांव में चोरों ने बन्द घर को निशाना बनाया था। जिसमें नकदी समेत करीब पांच लाख की चोरी की गई थी। गृहस्वामी नवादा में रहते थे। वही करीब एक सप्ताह पहले नप के माफी गांव में खुले में खड़ी तीन बाइक को चोर द्वारा चोरी कर ले जाया जा रहा था। दो बुलेट बाइक में तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्टार्ट नहीं हो पाया। फलस्वरूप चोर दो बाइक को बधार में फेंक दिया। जबकि एक अपाची बाइक को ले भागने में सफल हुआ। इसके अलावे पिछले दो सप्ताह में चोर ने अन्य छोटी बड़ी कई चोरी की घटनाओ को अंजाम दे चुका है। चोरी की घट रही घटनाओं ने क्षेत्रवासियों के रातों की नींद उड़ा दिया है। इस बाबत पुलिस द्वारा पूछ ताछ का हवाला देते हुए पकड़े गए चोर की पहचान उजागर नहीं किया है। संभव है कि पुलिस गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर अन्य चोरों की गिरफ्तारी कर पायेगी।

Related News

मध्य प्रदेश: पोरसा नागाजी की तपोभूमि में डिवाइडर को मिली हरियाली, डॉ. अनिल गुप्ता की पहल से शुरू हुआ हरित अभियान

उत्तर प्रदेश: भारत में बढ़ते अपराध और झूठे मुकदमों के विरोध में गरीब शक्ति दल का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: ग्रीष्मकालीन धान की अवैध सिंचाई पर प्रशासन सख्त

बिहार: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का आवास में संदिग्ध हालात में निधन, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश: 22 फरवरी को हमीरपुर में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, डीएम घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक

मध्य प्रदेश: भाजपा की नीतियों से आमजन बेबस, आज भी कांग्रेस के जनाधार को चाहता है जनता : अरुण यादव


Featured News