Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: राहुल गोलीकांड का 24 घंटे में खुलासा, प्रेमनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी किए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 06/02/2026 12:42:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 06/02/2026 12:42:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना प्रेमनगर क्षेत्र में आईटीआई छात्र राहुल को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने बेहद तेज कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना प्रेमनगर क्षेत्र में आईटीआई छात्र राहुल को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने बेहद तेज कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की इस तत्परता से इलाके में राहत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद आरोपी उदय ठाकुर और मनोज भास्कर ने राहुल पर फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही और जल्द ही उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की
आरपीएफ बैरक के पास पुलिस मुठभेड़, उदय के पैर में लगी गोली प्रेमनगर थाना क्षेत्र के आरपीएफ बैरक के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई
इस दौरान आरोपी उदय ठाकुर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 2 तमंचे, 5 कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इन्हीं दोनों ने एक दिन पहले घर के बाहर टहल रहे राहुल को गोली मारी थी पुलिस का गुडवर्क: 24 घंटे में खुलासा, अपराधियों पर शिकंजा दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद प्रेमनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है पुलिस की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है। 
 

Related News

मध्य प्रदेश: पोरसा नागाजी की तपोभूमि में डिवाइडर को मिली हरियाली, डॉ. अनिल गुप्ता की पहल से शुरू हुआ हरित अभियान

उत्तर प्रदेश: भारत में बढ़ते अपराध और झूठे मुकदमों के विरोध में गरीब शक्ति दल का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: ग्रीष्मकालीन धान की अवैध सिंचाई पर प्रशासन सख्त

बिहार: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का आवास में संदिग्ध हालात में निधन, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश: 22 फरवरी को हमीरपुर में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, डीएम घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक

मध्य प्रदेश: भाजपा की नीतियों से आमजन बेबस, आज भी कांग्रेस के जनाधार को चाहता है जनता : अरुण यादव


Featured News