Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भाजपा की नीतियों से आमजन बेबस, आज भी कांग्रेस के जनाधार को चाहता है जनता : अरुण यादव

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Tirupati Pandey , Date: 06/02/2026 04:26:24 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Tirupati Pandey ,
  • Date:
  • 06/02/2026 04:26:24 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सनावद कांग्रेस संगठन का जो जनाधार था। उसको आज भी आमजन चाहता है। और भाजपा की नीतियों के आगे हर कोई बेबस है। अब समय आ गया है सभी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही पुराने और

विस्तार

मध्य प्रदेश: सनावद कांग्रेस संगठन का जो जनाधार था। उसको आज भी आमजन चाहता है। और भाजपा की नीतियों के आगे हर कोई बेबस है। अब समय आ गया है सभी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही पुराने और नए लोगों को पार्टी से वापस जोड़ने का कार्य करें। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने नगर से सतवास जाने के दौरान कार्यकर्ताओं से चर्चा में कहे। श्री यादव ने ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस के मनोनीत अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल आशीष चौधरी का स्वागत कर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। श्री यादव ने कहा कि एसआईआर को लेकर अनेक अनियमित सामने आई है। और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इसके खिलाफ लगातार वार्ड स्तर पर कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार के बजट को लेकर श्री यादव ने कहा कि यह किसान विरोधी है। 

चाहे केंद्र का बजट हो या प्रदेश का बजट हो उन्होंने कभी किसानों के लिए कोई ध्यान नहीं दिया। इस बजट में भी अन्नदाता की अनदेखी की गई है। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नए लोगों को संगठन में जवाबदारी देने और शहर के साथ ग्रामो में पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान नकुल पटेल रवि यादव आरती पाटिल भीमसिंह चौहान महेश पटेल सेवकराम इंगला  मोनू जायसवाल  सुनील व्यास उर्मिला जैन सहित अनेक शहरी एवं ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद थे।