-
☰
No image found.
बिहार: ईंट लदे ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की हुई मौत, गांव में मचा हड़कंप, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय बिगहा गांव में एक दर्दनाक हादसे में ईंट लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 57 वर्षीय रफीक खान के रूप में की गई है।
विस्तार
बिहार: नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय बिगहा गांव में एक दर्दनाक हादसे में ईंट लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 57 वर्षीय रफीक खान के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रफीक खान अपने खेत में गेहूं की बाली चुन रहे थे। इसी दौरान पास में खड़ा ईंट लदा ट्रैक्टर चालक वाहन को पीछे की ओर बैक कर रहा था। बताया जाता है कि चालक को पीछे खड़े रफीक खान दिखाई नहीं दिए और ट्रैक्टर सीधे उन पर चढ़ गया। हादसा इतना गंभीर था कि रफीक खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नरहट थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा और दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी में श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ का हुआ भव्य आयोजन
राजस्थान: थाना गिड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: वृंदावन में भव्य धार्मिक आयोजन, सीएम योगी आदित्यनाथ रहे शामिल
हरियाणा: हर दिन हो रही शत-प्रतिशत गैस आपूर्ति, उपभोक्ताओं से संयम रखने की अपील डीसी
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर से एक साथ 6 लड़कियां हुई लापता, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश: खानपुर नहर के जर्जर पुल पर बड़ा हादसा टला, बिजली के खंभों से लदा ट्रैक्टर फंसा
