Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: थाना गिड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 09/04/2026 11:36:25 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/04/2026 11:36:25 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस,

विस्तार

राजस्थान: पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री विकास कुमार आरपीएस वृताधिकारी पचपदरा के सुपरवीजन में श्री दलपतसिंह निपुं थानाधिकारी गिड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी के प्रकरणों में कई जिलों में वांछित मुल्जिम अशोक कुमार उर्फ अशु व खुमाराम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
घटना विवरणः- ज्ञात रहे कि दिनांक 04.04.2026 को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अशोक कुमार उर्फ अशु पुत्र गंगाराम जाति जाट निवासी नरसाली नाड़ी तथा खुमाराम पुत्र खरथाराम जाति जाट निवासी पोटलियों की ढाणी, होडू के पास अवैध हथियार हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मुखबिर के बताए अनुसार सरहद दानपुरा होदी पहुँची, जहाँ दो युवक पुलिस वाहन एवं बावर्दी जाब्ता को आते देख खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों संदिग्धों का पीछा कर उन्हें दस्तयाब किया गया। दोनों से भागने का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि उनके पास अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस होने के कारण पुलिस से पकड़े जाने के भय से भाग रहे थे।


 इस पर नियमानुसार दोनों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अशोक कुमार उर्फ अशु के कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा खुमाराम के कब्जे से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में अन्र्तगत धारा 111(2)(ख), 351(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 3/25(6) आम्र्स एक्ट, 1959 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क तथा अवैध पिस्टल व कारतूस की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ एवं प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। शातिर चोर कई जिलों में है वांछितः- उल्लेखनीय है कि आरोपी अशोक कुमार उर्फ अशु पूर्व में चोरी के प्रकरणों में थाना सिणधरी जिला बालोतरा, सायला जिला जालोर, बालेसर जिला जोधपुर ग्रामीण एवं सोजत जिला पाली से वांछित चल रहा है तथा इसके विरूद्ध पूव में एक दर्जन प्रकरण दर्ज होना ज्ञात हुआ है। जबकि आरोपी खुमाराम भी चोरी के एक प्रकरण में थाना सोजत जिला पाली से वांछित है तथा इसके विरूद्ध पूर्व में दो प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।