Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: हर दिन हो रही शत-प्रतिशत गैस आपूर्ति, उपभोक्ताओं से संयम रखने की अपील डीसी

- Photo by : social media

हरियाणा   Published by: Nikhil , हरियाणा   Edited By: Kunal, Date: 09/04/2026 11:24:14 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Nikhil ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/04/2026 11:24:14 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक स्टॉक न करें।

विस्तार

हरियाणा: आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक स्टॉक न करें। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी की जा रही है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की मांग के अनुसार 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रही है। 

और किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है। जिले में गैस सिलेंडरों के स्टॉक की भी कोई कमी नहीं है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस कुल- 22209 घरेलू गैस सिलेंडर को उपभोक्ताओं में वितरित किए गए है। मांग अनुसार हर दिन शत प्रतिशत सप्लाय सुनिश्चित की जा रही है। मांग और आपूर्ति में कोई अंतर नहीं है। ऐसे में उपभोक्ता को पैनिक की स्थिति से बचते हुए अनावश्यक स्टॉकिंग से बचने की सलाह दी जाती है। वे अनावश्यक लाइन में न लगे।