Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: कुख्यात भूरे उर्फ भूरिया पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, प्रशाशन की हुई तारीफ़ 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/04/2026 11:05:31 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/04/2026 11:05:31 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना निगोही क्षेत्र का कुख्यात अपराधी भूरे उर्फ भूरिया पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना निगोही क्षेत्र का कुख्यात अपराधी भूरे उर्फ भूरिया पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के न्यू सिटी ककरा इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में पहुंचे भूरे को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी। घायल आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। भूरे उर्फ भूरिया पर गौकशी, पशु चोरी और जानलेवा हमले समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिससे वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत समेत शहर कोतवाली, थाना रोजा, रामचंद्र मिशन और कांट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।