Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: चलती-फिरती मृदा परीक्षण बस से किसानों को मिली खेतों में मिट्टी जांच की सुविधा

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 13/03/2026 01:19:02 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 13/03/2026 01:19:02 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नारदीगंज नवादा किसानों की आय दोगुनी करने और मिट्टी की सेहत सुधारने के उद्देश्य से गुरुवार को एक 'चलती-फिरती मृदा परीक्षण बस' ने  हड़िया, डोहरा और कोसला पंचायत का दौरा किया। 

विस्तार

बिहार: नारदीगंज नवादा किसानों की आय दोगुनी करने और मिट्टी की सेहत सुधारने के उद्देश्य से गुरुवार को एक 'चलती-फिरती मृदा परीक्षण बस' ने  हड़िया, डोहरा और कोसला पंचायत का दौरा किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को उनके खेत की मिट्टी की जांच की। यह सुविधा सीधे उनके गांव में ही उपलब्ध कराई गई। कहा गया मिट्टी की जांच  होने पर मिट्टी की जानकारी प्राप्त हो जाती है। यह मिट्टी का किस्म किस प्रकार की है। बीएओ विवेक कुमार गौरव ने कहा किसानों को पोषक तत्वों की सही जानकारी प्राप्त होती है, जिससे उर्वरकों का सही उपयोग किया जाता है। लागत भी 20 से 30 प्रतिशत कम लगती है। फसल पैदावार भी बढ़ जाती है। इसके अलावा फसल चक्र के अनुसार सही बीजों का चयन करने में मदद मिलती है। किसानों को फसल उत्पादन करने में सहूलियत मिलती है। अच्छी फसल को उत्पादन कर किसान समृद्ध व खुशहाल बनेंगे। मौके पर कृषि समन्वयक संजय कुमार, अजय कुमार, रवि कुमार,किसान सलाहकार मुन्ना कुमार,सोनम कुमारी समेत अन्य लोग शामिल रहें।


Featured News