Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: पूर्व मुखिया व समाजसेवी रविंद्र सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 11/03/2026 11:27:39 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 11/03/2026 11:27:39 am
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा जिला स्थित नारदीगंज प्रखंड के प्रसिद्ध समाजसेवी और कोशला पंचायत के पूर्व मुखिया रविंद्र सिंह का हृदय गति रुक जाने से निधन होने पर पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजन

विस्तार

बिहार: नवादा जिला स्थित नारदीगंज प्रखंड के प्रसिद्ध समाजसेवी और कोशला पंचायत के पूर्व मुखिया रविंद्र सिंह का हृदय गति रुक जाने से निधन होने पर पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजन, शुभचिंतक और क्षेत्र के लोग गहरे दुख में डूब गए। स्वर्गीय रविंद्र सिंह समाज सेवा के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते थे। वे गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे तथा कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे।उनके निधन की खबर सुनते ही कई सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। यह खबर सुनते ही जिला के शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ अनुज सिंह ने अपने समर्थकों के साथ उनके पैतृक आवास रामे पहुंचकर शोक व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को क्षेत्र के लोग हमेशा याद रखेंगे। डाॅ अनुज सिंह ने कहा कि मेरे साथ-साथ पूरे  नारदीगंज प्रखंड की जनता काफी दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि नारदीगंज प्रखंड ने एक प्रखर समाजसेवी को खो दिया, जो नारदीगंज बाजार में बिना डर भय के सच बोला करते थे और सही को सही और गलत को गलत कहा करते थे। इन्होंने कई वर्षों तक कोशला पंचायत की जनता की सेवा की। भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपनी चरणों में स्थान दें और परिवार को पहाड़- सा दुख सहने की शक्ति दें। दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके परिवार के साथ खड़े हैं और रहेंगे। नारदीगंज प्रखंड के लिए समाजसेवी के रूप में रविंद्र सिंह हमेशा याद किए जाएंगे। इस दुख की घड़ी में ओड़ों के समाजसेवी संजय सिंह, बस्ती बीघा के जेपी चौधरी, नारदीडीह के प्रवीण कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाअध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य पंचायत के पूर्व मुखिया महेश सिंह, बढ़ौना के पंचायत समिति प्रतिनिधि सोनू कुमार सहित नारदिनी इलाके के कई गांवों के हजारों लोग उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने आए।