-
☰
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कौआकोल प्रखण्ड क्षेत्र के मंझिला पंचायत के लोहसिंघानी गांव में गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य दुगोला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
बिहार: कौआकोल प्रखण्ड क्षेत्र के मंझिला पंचायत के लोहसिंघानी गांव में गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य दुगोला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन गोबिन्दपुर के पूर्व विधायक कौशल यादव ने प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष संजय यादव तथा राजद नेता विनय यादव की मौजूदगी में फीता काटकर किया। समाजसेवी रामनिवास प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर आदर्श युवा क्लब लोहसिंघानी के बैनर तले बाबा गढ़वे का पूजा अर्चना और सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में फतुहा के ब्यास अजित हलचल यादव एवं औरंगाबाद के लव बिहारी द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई,जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। मौके पर सीताराम यादव,कौशल यादव,उपेन्द्र यादव,मिथलेश यादव,छोटन साव,प्रमोद महाजन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।