-
☰
राजस्थान: श्री हनुमान प्राकट्य महोत्सव, 2-3 अप्रैल भव्य शोभा यात्रा और भजन संध्या का आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कपासन राष्ट्रीय महाकाल सेना व सर्व हिन्दू समाज की और से दिगम्बर संत श्री 1008 खुशाल भारती जी महाराज के सानिध्य में आयोजित पांच दिवसीय श्री हनुमान प्राकट्य महोत्सव के अंतर्गत श्री खारी बावड़ी बालाजी के धार्मिक अनुष्ठान जारी,2 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा व 3 अप्रैल को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। राष्ट्रीय महाकाल सेना के मीडिया प्रभारी घनश्याम बारेगामा के अनुसार महोत्सव के अंतर्गत श्री खारी बावड़ी बालाजी का प्रातः 9.00 बजे अरणी मंथन, अग्नि प्रवेश सहस्त्र नाम से हवनात्मक अनुष्ठान किए गए।
विस्तार
राजस्थान: कपासन राष्ट्रीय महाकाल सेना व सर्व हिन्दू समाज की और से दिगम्बर संत श्री 1008 खुशाल भारती जी महाराज के सानिध्य में आयोजित पांच दिवसीय श्री हनुमान प्राकट्य महोत्सव के अंतर्गत श्री खारी बावड़ी बालाजी के धार्मिक अनुष्ठान जारी,2 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा व 3 अप्रैल को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। राष्ट्रीय महाकाल सेना के मीडिया प्रभारी घनश्याम बारेगामा के अनुसार महोत्सव के अंतर्गत श्री खारी बावड़ी बालाजी का प्रातः 9.00 बजे अरणी मंथन, अग्नि प्रवेश सहस्त्र नाम से हवनात्मक अनुष्ठान किए गए। 2 अप्रैल गुरुवार को श्री खारी बावड़ी बालाजी के दोपहर को अभिजीत मुहूर्त में दिगम्बर संत श्री खुशाल भारती जी के कर कमलों से ध्वजा दंड,कलश व शिखर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राष्ट्रीय महाकाल सेना के मनोज आचार्य ने बताया कि दोपहर 2 बजे श्री रोकड़िया बालाजी से भव्य शोभा यात्रा, हरिकीर्तन फेरी, कलश यात्रा के साथ शुरू होगी। शोभायात्रा में देश के प्रसिद्ध मनोज एंड रिया ग्रुप दिल्ली की और से झाकियों सहित धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई श्री खारी बावड़ी बालाजी के यहां संपन्न होगी। शोभायात्रा के समापन के बाद बालाजी की विशेष आरती होगी।
आरती के बाद महाप्रसादी होगी। राष्ट्रीय महाकाल सेना के गौरव बारेगामा के अनुसार श्री हनुमान प्राकट्य महोत्सव के अंतर्गत 3 अप्रैल शुक्रवार को नगर पालिका के बाहर बस स्टैंड पर रात्रि 8.00 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें देव पगली, मुक्तिधन गढ़वी गुजरात, मारवाड़ के महावीर सांखला, राज श्री पुरोहित, पीयूष महाराज गुजरात व नरेश प्रजापत अपने अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। प: राजेंद्र त्रिपाठी,चाँदीप बग्गा, सूरज सिंह, राहुल बारेगामा, महेश मोची, मनीष उपाध्याय, कुंदन जोशी,राहुल मोदी, पंडित राजू व्यास,मुकेश साहू, मनीष सोनी, नमन बारेगामा, लक्की जोशी, विक्की जोशी, बंटी बारेगामा, दिनेश साहू, मनोज चाष्टा, मनीष सोनी, रजत जोशी सहित राष्ट्रीय महाकाल सेना, श्री सोमेश्वर महादेव (शिव धुना) भक्त मंडल, श्री रोकड़िया हनुमान सेवा समिति, श्री खारी बावड़ी बालाजी मंदिर ट्रस्ट, बजरंग व्यायामशाला से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हुए हैं । राष्ट्रीय महाकाल सेना की और से नगर सहित आस पास ग्रामीण क्षेत्रों के सनातनियों से आग्रह किया कि श्री हनुमान प्राकट्य महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सभी कार्यक्रमों में सपरिवार पधारे वह इस महान पुनित कार्य का लाभ ले।
उत्तर प्रदेश: गुगई गांव में परचून दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
बिहार: विकास कुमार बने नवादा में RLJP के नए जिला अध्यक्ष
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव किया गया आयोजित
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई