-
☰
उत्तर प्रदेश: गुगई गांव में परचून दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र के गुगई गांव में बुधवार देर रात एक परचून की दुकान में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, ले
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र के गुगई गांव में बुधवार देर रात एक परचून की दुकान में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था गुगई में परचून की दुकान में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था यह दुकान गांव निवासी नवाब खान की है, जो इससे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार देर शाम नवाब खान रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया सूचना मिलने पर नवाब खान भी मौके पर पहुंचे। तब तक आग फैल चुकी थी और दुकान के अंदर रखा राशन, तेल, चीनी, आटा, दाल, नमकीन, साबुन, कॉस्मेटिक सहित अन्य परचूनी का सामान जल रहा था। ग्रामीणों ने बाल्टियों, टंकियों और हैंडपंप की मदद से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका आग बुझने तक दुकान का लगभग पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। इस घटना में दुकानदार को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास के मकानों तक भी फैल सकती थी। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को इसका संभावित कारण माना जा रहा है।
दुकानदार को लाखों का नुकसान।
बिहार: विकास कुमार बने नवादा में RLJP के नए जिला अध्यक्ष
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव किया गया आयोजित
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई