-
☰
उत्तर प्रदेश: मनिहारी महंत बलदेव दास इंटर कॉलेज में PTM अंक वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मनिहारी महंत बलदेव दास इंटर कॉलेज सालिकपुर सौरी गाजीपुर में आज PTM अंक वितरण एवं सम्मान समारोह पे उपस्थित मुख्य अतिथि महोदया उषा यादव जी के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया और उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य और उनके प्रति एक गौरवशाली प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह किसी भी शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय या संस्था के वार्षिक कैलेंडर का सबसे महत्वपूर्ण और गौरवशाली दिन होता है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मनिहारी महंत बलदेव दास इंटर कॉलेज सालिकपुर सौरी गाजीपुर में आज PTM अंक वितरण एवं सम्मान समारोह पे उपस्थित मुख्य अतिथि महोदया उषा यादव जी के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया और उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य और उनके प्रति एक गौरवशाली प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह किसी भी शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय या संस्था के वार्षिक कैलेंडर का सबसे महत्वपूर्ण और गौरवशाली दिन होता है। यह वह अवसर है जब कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा को सार्वजनिक रूप से सराहा जाता है। प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान सफलता केवल अंत नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। जब कोई अपनी मेहनत और लगन से किसी लक्ष्य को प्राप्त करता है, तो उसकी उपलब्धि को पहचान देना आवश्यक होता है। 'प्रमाण पत्र वितरण समारोह' इसी पहचान का एक औपचारिक और उत्सवपूर्ण माध्यम है। यह दिन न केवल विजेताओं के लिए, बल्कि संस्थान से जुड़े हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करना है। प्रमाण पत्र केवल एक कागज़ का टुकड़ा नहीं होता, बल्कि वह प्राप्तकर्ता के धैर्य, परिश्रम और कौशल का जीवंत प्रमाण होता है। सम्मान समारोह के माध्यम से अन्य लोगों के मन में भी बेहतर प्रदर्शन करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। और उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षकों और स्टॉफ सदस्यों को उनके मार्गदर्शन और निस्वार्थ भाव समर्पण के लिए बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहती हू , जो हमे न केवल बेहतर छात्र बल्कि बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करते है और मै अभिभावक का समर्थन और आशीर्वाद भी हमारे लिए बहुत हि गौरवशाली समय रहा है l मिथिलेश यादव , संदीप कुमार, रवि प्रजापति, हरे कृष्ण प्रजापति, अरुण कुमार, हिमांशु कुमार, दिनेश सिंह यादव, एवं अध्यापिका बिलकीस बनो, अंजली राजभर, पूजा राजभर एवं समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन श्री संजय कुमार राजभर जी के द्वारा किया गया l
उत्तर प्रदेश: गुगई गांव में परचून दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
बिहार: विकास कुमार बने नवादा में RLJP के नए जिला अध्यक्ष
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव किया गया आयोजित
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई