Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा के सभी प्रखंडों में निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dinesh Kumar Gupta , बिहार  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/08/2026 02:47:05 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Dinesh Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/08/2026 02:47:05 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने तथा आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, श्री

विस्तार

बिहार: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने तथा आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार नवादा जिले के सभी प्रखंडों में “हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम 2026” का आयोजन किया गया। जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों से प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में संबंधित प्रखंडों के पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, जीविका दीदियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, युवा, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, स्काउट एवं गाइड, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति से जुड़े नारों के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। विभिन्न प्रखंडों में निकाली गई यात्राओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह का वातावरण निर्मित किया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजनों को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान का पूरा ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

प्रखंडों में आयोजित तिरंगा यात्राओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता ने “हर घर तिरंगा” अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप प्रदान किया। विभिन्न प्रखंडों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति की भावना के साथ लोगों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ यात्रा में सहभागिता की। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 में “हर घर तिरंगा” अभियान का आयोजन 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ना तथा जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति एवं नागरिक सहभागिता की भावना को व्यापक स्वरूप प्रदान करना है।


Featured News