-
☰
No image found.
हरियाणा: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन में आज होगी फुल ड्रेस रिहर्सल
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह की अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल वीरवार, 13 अगस्त को प्रात
विस्तार
हरियाणा: स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह की अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल वीरवार, 13 अगस्त को प्रात: 9 बजे पुलिस लाइन में आयोजित की जाएगी। इस दौरान डीसी डा. विवेक भारती ध्वजारोहण करेंगे तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सीटीएम गौरव गुप्ता ने बुधवार को पुलिस लाइन का दौरा कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित टीमों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार एवं गरिमामयी बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और सभी तैयारियां पूरी तत्परता के साथ की जा रही हैं। सीटीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, प्रजातंत्र के प्रहरी, पुलिस कैडेट तथा एनसीसी की टुकडिय़ां अनुशासित मार्च पास्ट में भाग लेंगी। इसके अलावा होमगार्ड की टुकडिय़ां भी मार्च पास्ट में शामिल होकर समारोह की गरिमा बढ़ाएंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित की जाएं, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाया जा सके।
सीटीएम ने बताया कि समारोह में देशभक्ति एवं राष्ट्रभावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाने के लिए प्रतिभागी पूरी मेहनत के साथ तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा पीटी, डंबल एवं लेजियम शो भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूरे कार्यक्रम को निर्धारित क्रम के अनुसार दोहराया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के आगमन, ध्वजारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, परेड का निरीक्षण, जनता के नाम संदेश का वाचन, शहीदों के परिवारों का सम्मान तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान करने सहित समारोह की सभी गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
इस अवसर पर डीएमसी प्रवीण कुमार, डीएसपी संजय कुमार, नप ईओ सुरेश चौहान, डिप्टी सीएमओ डॉ. शरद तुली, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक अमित पंवार, डीईओ संगीता बिश्रोई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो 15: फतेहाबाद। पुलिस लाइन का दौरा कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए सीटीएम गौरव गुप्ता।
उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में उद्योगों की समस्याओं पर DM की अहम पहल, साप्ताहिक समीक्षा का आश्वासन
उत्तर प्रदेश: कायमगंज में साइकिल का हैंडल टूटकर छात्र के सीने में घुसा, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कंटेनर ने कांवड़ियों की बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में गर्भवती महिला को गंगा में फेंकने का आरोप, तैरकर बचाई जान
छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ में सुलभ शौचालय पर मनमाना शुल्क वसूली के आरोप, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में तिरंगा महोत्सव और कॉन्सर्ट, देशभक्ति गीतों से गूंजा महाविद्यालय परिसर
