-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुकेश शर्मा ने कांवड़ शिविर पहुंचकर सेवा कार्यों को सराहा, युवाओं से जुड़ने का किया आह्वान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नोएडा एक्सपो सेंटर, सेक्टर-62 के निकट चल रहे 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में छठवें दिन गौरी शिक्षा फाउंडेशन के चेयरमैन मुकेश शर्मा पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव एवं माता पार्वती का पूजन-अर्चन किया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नोएडा एक्सपो सेंटर, सेक्टर-62 के निकट चल रहे 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में छठवें दिन गौरी शिक्षा फाउंडेशन के चेयरमैन मुकेश शर्मा पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव एवं माता पार्वती का पूजन-अर्चन किया और कांवड़ यात्रियों को फल एवं फ्रूटी वितरित की। उन्होंने शिविर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता और विश्राम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्होंने यात्रियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। मुकेश शर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा श्रद्धा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है। 12 वर्षों से निरंतर संचालित यह शिविर सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता आपसी सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा देती है। उन्होंने शिविर में सेवा दे रहे कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने युवाओं से स्वयंसेवक के रूप में सेवा कार्यों से जुड़ने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समय और श्रमदान के माध्यम से भी समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने उद्योग जगत से सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहयोग बढ़ाने की अपील की। शिविर का आयोजन सरोकार मीडिया ग्रुप के प्रबंध संपादक निशांत शर्मा एवं पत्रकार प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस अवसर पर रिंकू सिंह राठौड़, भव्य वैद, आशीष शर्मा, शुभम आचार्य, वसुधा, अभिषेक कुमार दुबे, जितेंद्र बैंसला, महेश पाल, सोनू कश्यप और गोपाल यादव सहित सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योग जगत से जुड़े लोग एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में उद्योगों की समस्याओं पर DM की अहम पहल, साप्ताहिक समीक्षा का आश्वासन
उत्तर प्रदेश: कायमगंज में साइकिल का हैंडल टूटकर छात्र के सीने में घुसा, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कंटेनर ने कांवड़ियों की बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में गर्भवती महिला को गंगा में फेंकने का आरोप, तैरकर बचाई जान
छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ में सुलभ शौचालय पर मनमाना शुल्क वसूली के आरोप, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में तिरंगा महोत्सव और कॉन्सर्ट, देशभक्ति गीतों से गूंजा महाविद्यालय परिसर
