-
☰
No image found.
नई दिल्ली: अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ने लगाया 1561वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 120 लोगों ने उठाया लाभ
- Photo by : social media
संक्षेप
नई दिल्ली: अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ने लगाया 1561वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 120 लोगों ने उठाया लाभ
विस्तार
नई दिल्ली: अटल भारत सम्मान फाउंडेशन द्वारा जनसेवा और मानव कल्याण की दिशा में निरंतर किए जा रहे प्रयासों के क्रम में आज 1561वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 120 लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंडित संतोष मिश्रा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के तहत आयोजित इस शिविर में लोगों की खून की जांच, लीवर, किडनी, शुगर, विटामिन-D3 एवं थायरॉइड सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। इसके साथ ही आंखों की जांच तथा आवश्यकतानुसार होम्योपैथिक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय विशेष प्रभारी डॉ. आदित्य स्वरूप भारद्वाज जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. के.के. मिश्र जी, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नियाज अहमद जी, दिल्ली प्रदेश महासचिव सचिन कश्यप जी, दिल्ली प्रदेश सचिव मनीष जी, उत्तर प्रदेश सचिव कामिल जी एवं राष्ट्रीय सचिव लवेश गुप्ता जी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर का सफल संचालन अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री राम राणावत जी के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए संगठन के सेवा अभियान को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंडित संतोष मिश्रा जी ने कहा कि “अटल भारत सम्मान फाउंडेशन का 1561वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर इस बात का प्रमाण है कि संगठन सेवा को केवल अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व के रूप में देखता है। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार संबंधी सहायता उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे चिकित्सा शिविरों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाएगा, ताकि समाज के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आर.पी. मीणा जी, डिप्टी कमिश्नर, जिला शाहदरा, दिल्ली पुलिस को आमंत्रित किया गया। उनकी उपस्थिति से शिविर में उपस्थित लोगों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा।
उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर में उद्योगों की समस्याओं पर DM की अहम पहल, साप्ताहिक समीक्षा का आश्वासन
उत्तर प्रदेश: कायमगंज में साइकिल का हैंडल टूटकर छात्र के सीने में घुसा, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कंटेनर ने कांवड़ियों की बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में गर्भवती महिला को गंगा में फेंकने का आरोप, तैरकर बचाई जान
छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ में सुलभ शौचालय पर मनमाना शुल्क वसूली के आरोप, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में तिरंगा महोत्सव और कॉन्सर्ट, देशभक्ति गीतों से गूंजा महाविद्यालय परिसर
