-
☰
बिहार: प्रधान लिपिक सुनील कुमार दास के सेवानिवृत्ति पर सम्मान व विदाई समारोह
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: अमाल्टा एसोसिएशन नवादा द्वारा मंगलवार को अमाल्टा कार्यालय में सदर अस्पताल नवादा के प्रधान लिपिक सुनील कुमार दास के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सम्मान समारोह एवं विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
बिहार: अमाल्टा एसोसिएशन नवादा द्वारा मंगलवार को अमाल्टा कार्यालय में सदर अस्पताल नवादा के प्रधान लिपिक सुनील कुमार दास के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सम्मान समारोह एवं विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, बुके, मेवा-मिष्ठान और फूल-माला भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके लंबे सेवाकाल की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश प्रसाद ने किया, जबकि अध्यक्षता मुकेश कुमार ने की। संचलन डॉ. रमेश कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नागरिक विजय बाबू ने नवादा में सुनील कुमार दास के सेवा काल के दौरान किए गए कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा उनके कार्यों की प्रशंसा की। डॉ. पवन कुमार ने कहा कि सुनील कुमार दास जैसे कर्मठ और समर्पित कर्मी की कमी नवादा को हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और संगठन उनके योगदान के लिए सदैव आभारी रहेगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, सचिव पप्पू जी, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, राजकुमार बाबू, धीरज कुमार, संजीव कुमार, अंजनी कुमार, संजय कुमार सहित दर्जनों लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे। सभी ने दास बाबू के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। समारोह का माहौल भावुकता और सम्मान से भरा रहा।
गुजरात: आहवा LCB पुलिस ने नाबालिग अपहरण पीड़िता को किया रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सुगसुगी पुलिया पर भीषण सड़क हादसा, तीन यात्रियों की मौत
गुजरात: Vav–Tharad जिले में पीएम मोदी के दौरे की चर्चाएँ हुई तेज़
मध्य प्रदेश: दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मुख्य आरोपी ही मृतिका का भाई
उत्तर प्रदेश: पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खाते में जाएगी
उत्तर प्रदेश: जनशिकायतों और सड़क दुर्घटनाओं में हुई अभूतपूर्व कमी