-
☰
No image found.
बिहार: नवादा में जदयू महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक, 500 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: जदयू महिला प्रकोष्ठ की भव्य समीक्षा बैठक संपन्न, MLC शिवरानी प्रजापति बोलीं- 'नीतीश कुमार का शासनकाल महिलाओं के लिए स्वर्णकाल'नवादा: आज दिनांक 10 सितंबर 2026
विस्तार
बिहार: जदयू महिला प्रकोष्ठ की भव्य समीक्षा बैठक संपन्न, MLC शिवरानी प्रजापति बोलीं- 'नीतीश कुमार का शासनकाल महिलाओं के लिए स्वर्णकाल'नवादा: आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को महावीर मार्केट स्थित जिला जदयू कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और भव्य समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य (MLC) शिवरानी प्रजापति एवं दक्षिण बिहार महिला जदयू की प्रभारी सुप्रिया रानी विशेष रूप से शामिल हुईं। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की नवादा जिला अध्यक्ष शोभा देवी ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रमिला प्रजापति द्वारा किया गया। इस मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद दांगी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिवरानी प्रजापति ने कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का शासनकाल बिहार की महिलाओं के लिए 'स्वर्णकाल' रहा है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक फैसलों को रेखांकित करते हुए कहा कि पूर्ण शराबबंदी, पंचायती राज चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण, सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण, तथा मैट्रिक, इंटर व स्नातक उत्तीर्ण होने पर छात्राओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन छात्रवृत्ति ने महिलाओं के जीवन को बदला है। उन्होंने यह भी कहा कि बीपीएससी (BPSC) पीटी पास करने वाली छात्राओं को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सरकार ने उनकी उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है। श्रीमती प्रजापति ने आह्वान किया कि अब 'निशांत युग' की शुरुआत हो चुकी है और हम सभी महिलाओं को उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलना है। बैठक में जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद दांगी ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस भव्य आयोजन में अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अफरोजा खातून, प्रदेश सचिव सतीश कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन कुशवाहा, प्रदेश सचिव कुसुम मंजू बाला, प्रोफेसर बिन्नी प्रसाद, कार्यालय प्रभारी किशोरी सिंह कार्यालय सचिव मनोरंजन उर्फ लड्डू,मीडिया प्रभारी तने पठान,अधिवक्ता आदित्य मेहता,अजय कुमार राय और डॉ. रेयाज खान अनवर भट्ट मुकेश राजवंशी लक्ष्मण दागी निजाम खान करण कुमार अवधेश कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक में नवादा जिले की सभी जिला पदाधिकारियों, प्रखंड पदाधिकारियों और पंचायत महिला पदाधिकारियों सहित 500 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया और नीतीश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
