Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 10/09/2026 11:08:25 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 10/09/2026 11:08:25 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत धर्मसिंहवा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित युवक को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत धर्मसिंहवा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को इटौवा से गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की एक महिला ने 7 सितंबर 2026 को धर्मसिंहवा थाने में तहरीर देकर अमित पुत्र राजेंद्र निषाद निवासी इटौवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी अमित को उसके गांव इटौवा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धर्मसिंहवा थाने में मु0अ0सं0 104/2026 दर्ज है। मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 65(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 51/6 तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई जारी है। संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार राय और कांस्टेबल सचिन मिश्रा शामिल रहे।

Related News

मध्य प्रदेश: पोरसा में शक्कर व्यापारियों के स्टॉक की जांच, चार प्रतिष्ठानों पर मिला 1,276 क्विंटल स्टॉक

मध्य प्रदेश: दतिया जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल, निरीक्षण के बावजूद मरीजों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर की सृष्टि ने हिंदी नेट में 99.6 पर्सेंटाइल के साथ पहले प्रयास में जेआरएफ किया क्वालीफाई

उत्तर प्रदेश: गोंडा के छावनी क्षेत्र में विकास के दावों पर सवाल, दो गांवों में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान

राजस्थान: शाहपुरा नगर पालिका चुनाव में चौखट-चौखट दस्तक, निर्दलीयों ने बिगाड़े भाजपा-कांग्रेस के समीकरण

गुजरात: आहवा में 23 सितंबर से होगा जिला स्तरीय नेशनल साइंस ड्रामा फेस्टिवल, 16 तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां


Featured News