Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: उज्जैन में ई-रिक्शा संघ ने कार्रवाई में देरी पर उठाए सवाल, आरटीओ के निर्देश के बावजूद कदम न उठाने का आरोप

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Sanjaysingh Chouhan , मध्य प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 10/09/2026 12:56:36 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Sanjaysingh Chouhan ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 10/09/2026 12:56:36 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: उज्जैन में असंगठित ई-रिक्शा चालक परिचालक संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने नियमों के कथित उल्लंघन और संगठन के नाम का गलत तरीके से प्रचार किए जाने को लेकर आरटीओ उज्जैन से शिकायत की थी।

विस्तार

मध्य प्रदेश: उज्जैन में असंगठित ई-रिक्शा चालक परिचालक संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने नियमों के कथित उल्लंघन और संगठन के नाम का गलत तरीके से प्रचार किए जाने को लेकर आरटीओ उज्जैन से शिकायत की थी। संघ का आरोप है कि शिकायत के बाद आरटीओ कार्यालय द्वारा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चालानी कार्रवाई के निर्देश यातायात पुलिस को दिए गए, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, बल्लू ठाकुर उर्फ मुकेश ठाकुर द्वारा नियमों के विपरीत ऑटो और ई-रिक्शा पर संगठन के नाम का इस्तेमाल कर कथित रूप से अपना प्रचार किया जा रहा है। संघ ने इस संबंध में आरटीओ उज्जैन के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की थी।

संघ का कहना है कि शिकायत के बाद 29 जुलाई 2026 को आरटीओ उज्जैन की ओर से यातायात पुलिस थाने को पत्र जारी किया गया था। पत्र के माध्यम से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, संघ के मुताबिक 10 सितंबर 2026 तक यातायात पुलिस की ओर से इस पत्र के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। ई-रिक्शा संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई में देरी के कारण ई-रिक्शा चालकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उनका यह भी आरोप है कि संगठन के नाम का इस्तेमाल कर चालकों से लगातार कथित रूप से वसूली की जा रही है। संघ ने कहा कि यदि ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन की छवि प्रभावित होने के साथ यातायात नियमों के उल्लंघन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

पदाधिकारियों ने यातायात पुलिस से आरटीओ कार्यालय द्वारा जारी पत्र के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही संगठन के नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर रोक लगाने और ई-रिक्शा चालकों को किसी प्रकार के भ्रम से बचाने की अपील की गई है। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य ई-रिक्शा चालकों के हितों की रक्षा करने के साथ यातायात व्यवस्था और नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। उन्होंने संबंधित विभागों से शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई की मांग करने वालों में संघ के अध्यक्ष विजय जैन, महामंत्री अशोक गोमे, मधुसूदन जी नगर, संजय चौहान, अशोक मालवीय, दीपक गुजराती, राजू जैन, सुरेश जोशी, तरुण पाल, संजय पाल, चैनसिंह ठाकुर, दिनेश सोलंकी, निर्मल मालवीय सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।