Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: डीसी ने क्रॉप कटिंग में पारदर्शिता और बीमा दावों के त्वरित निपटारे पर दिया जोर

- Photo by : social media

हरियाणा:  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 10/09/2026 10:41:08 am Share:
  • हरियाणा:
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 10/09/2026 10:41:08 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए फतेहाबाद लघु सचिवालय में जिला स्तरीय निगरानी समिति की अहम बैठक आयोजित हुई। उ

विस्तार

हरियाणा: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के प्रभावी क्रियान्वयन और किसानों की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए फतेहाबाद लघु सचिवालय में जिला स्तरीय निगरानी समिति की अहम बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त (DC) डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों के बीमा संबंधी मामलों का गंभीरता से निपटारा किया जाए ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।  बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश क्रॉप कटिंग' में किसान करें सहयोग: डीसी ने किसानों से अपील की कि वे फसल कटाई (Crop Cutting) प्रयोग की प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें, ताकि फसल के वास्तविक उत्पादन का सही आकलन हो सके।  पारदर्शिता और त्वरित सूचना: यदि किसी किसान का बीमा दावा रिकॉर्ड मिसमैच या तकनीकी कारण से अस्वीकृत होता है, तो उसे समय रहते सूचित किया जाए ताकि वह समय पर जरूरी दस्तावेज जमा कर सके।

CM विंडो की शिकायतों पर प्राथमिकता: अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि फसल बीमा योजना से संबंधित सभी लंबित शिकायतों, विशेषकर 'सीएम विंडो' पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए।  कैसे होती है क्रॉप कटिंग? डीडीए विनोद फोगाट ने स्पष्ट किया कि चयनित खेतों में विभागीय गाइडलाइन के अनुसार फसल कटाई कर वास्तविक उपज का आकलन किया जाता है। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाती है ताकि बीमा दावों का सही निपटान हो सके। डीसी का सख्त संदेश: "फसल बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें ताकि पात्र किसानों को योजना का लाभ मिलने में कोई अड़चन न आए। पस्थित अधिकारी: बैठक में एडीसी अनुराग ढालिया, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, डीआरओ श्यामलाल, डीडीए विनोद फोगाट और एलडीएम लहरीमल सहित संबंधित अधिकारी व ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related News

मध्य प्रदेश: पोरसा में शक्कर व्यापारियों के स्टॉक की जांच, चार प्रतिष्ठानों पर मिला 1,276 क्विंटल स्टॉक

मध्य प्रदेश: दतिया जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल, निरीक्षण के बावजूद मरीजों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर की सृष्टि ने हिंदी नेट में 99.6 पर्सेंटाइल के साथ पहले प्रयास में जेआरएफ किया क्वालीफाई

उत्तर प्रदेश: गोंडा के छावनी क्षेत्र में विकास के दावों पर सवाल, दो गांवों में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान

राजस्थान: शाहपुरा नगर पालिका चुनाव में चौखट-चौखट दस्तक, निर्दलीयों ने बिगाड़े भाजपा-कांग्रेस के समीकरण

गुजरात: आहवा में 23 सितंबर से होगा जिला स्तरीय नेशनल साइंस ड्रामा फेस्टिवल, 16 तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां


Featured News