Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में AHTU-SJPU की हुई बैठक, बाल अपराधों की रोकथाम पर जोर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 10/09/2026 10:54:44 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 10/09/2026 10:54:44 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की मासिक समन्वय गोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित की गई। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की मासिक समन्वय गोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल AHTU/SJPU विशाल पांडेय ने की। यह बैठक पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में आयोजित हुई। गोष्ठी में मानव तस्करी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, बाल विवाह और महिला उत्पीड़न जैसे सामाजिक अपराधों की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने इन अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए आपसी समन्वय मजबूत करने और संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कार्यशाला के दौरान पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम सहित बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित कानूनों, उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों और शासनादेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में स्वास्थ्य, अभियोजन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा, एसएसबी, समाज कल्याण, महिला कल्याण और श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा किशोर न्याय बोर्ड (JJB), रेलवे सुरक्षा बल (RPF), वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO) के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। जनपद के सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी एवं मिशन शक्ति प्रभारी भी कार्यशाला में उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मानव तस्करी, बाल अपराध और महिलाओं से जुड़े अपराधों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।

Related News

मध्य प्रदेश: पोरसा में शक्कर व्यापारियों के स्टॉक की जांच, चार प्रतिष्ठानों पर मिला 1,276 क्विंटल स्टॉक

मध्य प्रदेश: दतिया जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल, निरीक्षण के बावजूद मरीजों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर की सृष्टि ने हिंदी नेट में 99.6 पर्सेंटाइल के साथ पहले प्रयास में जेआरएफ किया क्वालीफाई

उत्तर प्रदेश: गोंडा के छावनी क्षेत्र में विकास के दावों पर सवाल, दो गांवों में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान

राजस्थान: शाहपुरा नगर पालिका चुनाव में चौखट-चौखट दस्तक, निर्दलीयों ने बिगाड़े भाजपा-कांग्रेस के समीकरण

गुजरात: आहवा में 23 सितंबर से होगा जिला स्तरीय नेशनल साइंस ड्रामा फेस्टिवल, 16 तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां


Featured News