Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: विधायक लालाराम बैरवा ने किया शिलान्यास, करीब ₹10 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pappu Lal Sharma , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 10/09/2026 10:42:58 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pappu Lal Sharma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 10/09/2026 10:42:58 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: धानेश्वर रोड पर माली समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए विधायक लालाराम बैरवा ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। करीब 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस सामुदायिक भवन के निर्माण को लेकर माली समाज के लोगों में खुशी का माहौल है।

विस्तार

राजस्थान: धानेश्वर रोड पर माली समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए विधायक लालाराम बैरवा ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। करीब 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस सामुदायिक भवन के निर्माण को लेकर माली समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में विधायक लालाराम बैरवा के पहुंचने पर माली समाज के लोगों एवं ग्रामवासियों ने डीजे की धुन पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। समाज की ओर से साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर विधायक का अभिनंदन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक लालाराम बैरवा ने कहा कि माली समाज के लिए वे हर समय तैयार हैं। समाज के विकास से जुड़ा कोई भी कार्य हो, उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि माली समाज के विकास एवं आवश्यक कार्यों के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर विधायक बैरवा ने धानेश्वर स्थित नारायण धाम आश्रम के विकास के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। घोषणा के बाद उपस्थित लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में माली समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

Related News

मध्य प्रदेश: पोरसा में शक्कर व्यापारियों के स्टॉक की जांच, चार प्रतिष्ठानों पर मिला 1,276 क्विंटल स्टॉक

मध्य प्रदेश: दतिया जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल, निरीक्षण के बावजूद मरीजों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर की सृष्टि ने हिंदी नेट में 99.6 पर्सेंटाइल के साथ पहले प्रयास में जेआरएफ किया क्वालीफाई

उत्तर प्रदेश: गोंडा के छावनी क्षेत्र में विकास के दावों पर सवाल, दो गांवों में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान

राजस्थान: शाहपुरा नगर पालिका चुनाव में चौखट-चौखट दस्तक, निर्दलीयों ने बिगाड़े भाजपा-कांग्रेस के समीकरण

गुजरात: आहवा में 23 सितंबर से होगा जिला स्तरीय नेशनल साइंस ड्रामा फेस्टिवल, 16 तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां


Featured News