-
☰
बिहार: खेत में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से हड़कंप, हत्या व दुष्कर्म की आशंका पर जांच तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विस्तार
बिहार: नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए दुष्कर्म की आशंका जताई है। उनका कहना है कि महिला रविवार शाम से लापता थी और रातभर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुबह गांव के बाहर खेत में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यों का औचक निरीक्षण, फीडिंग और मैपिंग में तेजी के दिए निर्देश
गुजरात: महाशिवरात्रि स्वयं को जानने की पावन रात्रि
राजस्थान: भूराराम बेनीवाल बने चौहटन क्षेत्र के वीर जाट सेवा के तहसील उपाध्यक्ष
बिहार: ककोलत महोत्सव सह अन्य सांस्कृतिक महोत्सव 27 फरवरी से 01 मार्च तक