-
☰
उत्तर प्रदेश: खुले गंदे पानी के गड्ढे ने ली 3 साल की मासूम की जान, ग्राम प्रधान पर लापरवाही के आरोप
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में गंदे पानी के गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा खुले गंदे पानी के गड्ढे में गिरी मासूम ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में गंदे पानी के गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा खुले गंदे पानी के गड्ढे में गिरी मासूम ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की गंदे पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सिमरिया निवासी छोटेलाल की तीन वर्षीय पुत्री साक्षी घर के बाहर खेल रही थी। गांव के बाहर गंदे पानी की निकासी के लिए एक गहरा गड्ढा खुदवाया गया था, जिसमें आसपास के कई घरों का पानी जमा होता है। आरोप है कि गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था और उसके चारों ओर किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। बताया जाता है कि खेलते-खेलते मासूम साक्षी अचानक संतुलन खो बैठी और पानी से भरे उसी गड्ढे में गिर गई। जब तक परिजन उसे बाहर निकाल पाते, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। साक्षी दो बहनों में एक थी। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने ग्राम प्रधान पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि गड्ढे के चारों ओर घेराबंदी, जाली या ढक्कन लगाया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने भी ऐसे खुले गड्ढों को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यों का औचक निरीक्षण, फीडिंग और मैपिंग में तेजी के दिए निर्देश
गुजरात: महाशिवरात्रि स्वयं को जानने की पावन रात्रि
राजस्थान: भूराराम बेनीवाल बने चौहटन क्षेत्र के वीर जाट सेवा के तहसील उपाध्यक्ष
बिहार: ककोलत महोत्सव सह अन्य सांस्कृतिक महोत्सव 27 फरवरी से 01 मार्च तक