Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बसरोही (रैदासपुरा) में खेल मैदान की मांग पर विधायक का त्वरित संज्ञान, एसडीएम बिजावर को सौंपा गया ज्ञापन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , Date: 17/02/2026 03:38:54 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh Tomar ,
  • Date:
  • 17/02/2026 03:38:54 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: छतरपुर जिले की बिजावर तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत एरोरा के ग्राम बसरोही (रैदासपुरा) के युवाओं और बच्चों के शारीरिक विकास हेतु लंबे समय से एक खेल मैदान (Sports Ground) की आवश्यकता महसूस की

विस्तार

मध्य प्रदेश: छतरपुर जिले की बिजावर तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत एरोरा के ग्राम बसरोही (रैदासपुरा) के युवाओं और बच्चों के शारीरिक विकास हेतु लंबे समय से एक खेल मैदान (Sports Ground) की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ग्रामवासियों द्वारा इस संबंध में क्षेत्रीय माननीय विधायक महोदय के समक्ष खेल मैदान की मांग रखी गई, जिस पर उन्होंने युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए त्वरित संज्ञान लिया। ​माननीय विधायक जी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी श्री पतपारस अहिरवार जी को उपयुक्त भूमि के निरीक्षण के सख्त निर्देश दिए। पटवारी महोदय द्वारा मौके पर जाकर किए गए निरीक्षण में, जटाशंकर रोड पर स्थित शासकीय भूमि (खसरा क्रमांक 02) को खेल मैदान के लिए पूर्णतः उपयुक्त पाया गया है।
​इस सकारात्मक पहल के बाद, समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महोदय, तहसील बिजावर को एक औपचारिक पत्र/ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामवासियों ने प्रशासन से सर्वसम्मति से यह मांग की है कि


​उपरोक्त शासकीय भूमि (खसरा नं. 02) पर यदि कोई अवैध अतिक्रमण है, तो उसे तत्काल हटाया जाए। उक्त भूमि को ग्राम के बच्चों और युवाओं के लिए 'खेल मैदान' के रूप में विधिवत आवंटित किया जाए। ग्रामवासियों का कहना है कि खेल मैदान बनने से न केवल ग्राम का विकास होगा, बल्कि शासकीय संपत्ति भी सुरक्षित रह सकेगी। युवाओं की इस अहम मांग को सुनने और उस पर तत्काल कदम उठाने के लिए समस्त ग्रामवासियों ने माननीय विधायक महोदय का हृदय से आभार व्यक्त किया है। प्रशासन से भी इस विषय पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उचित आदेश पारित करने की अपेक्षा की गई है।