Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में स्नातक सेमेस्टर-2 परीक्षा शांतिपूर्ण हुई संपन्न

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Namita Chauhan, Date: 14/05/2026 03:45:51 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 14/05/2026 03:45:51 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: हिसुआ नगर परिषद स्थित महाविद्यालय टी.एस.कॉलेज, हिसुआ में मगध विश्वविद्यालय बोध गया द्वारा आयोजित स्नातक सेमेस्टर -2  सत्र 2025-29 की परीक्षा शांतिपूर्ण तथा कदाचार मुक्त संचालित हो रही है। केंद्राअधीक्षक सह प्राचार्य डॉ.पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मगघ विश्वविद्यालय बोध गया द्वारा नारदीगंज कॉलेज नारदीगंज स्नातक सेमेस्टर का परीक्षा केंद्र टी.एस.कॉलेज, हिसुआ में बनाया गया है।

विस्तार

बिहार: हिसुआ नगर परिषद स्थित महाविद्यालय टी.एस.कॉलेज, हिसुआ में मगध विश्वविद्यालय बोध गया द्वारा आयोजित स्नातक सेमेस्टर -2  सत्र 2025-29 की परीक्षा शांतिपूर्ण तथा कदाचार मुक्त संचालित हो रही है। केंद्राअधीक्षक सह प्राचार्य डॉ.पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मगघ विश्वविद्यालय बोध गया द्वारा नारदीगंज कॉलेज नारदीगंज स्नातक सेमेस्टर का परीक्षा केंद्र टी.एस.कॉलेज, हिसुआ में बनाया गया है। स्नातक विज्ञान, कला, तथा वाणिज्य संकाय के 1558 छात्र/ छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। स्नातक सेमेस्टर - का सैद्धांतिक परीक्षा  दिनांक 13 मई 2026से 19 मई 2026 तक परीक्षा होगी, प्राचार्य डॉ.पवन कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा कदाचार  मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।

परीक्षा कार्य में परीक्षा नियंत्रक डॉ.संजय कुमार चौहान, सहायक परीक्षा नियंत्रक श्री सिंधुकांत, श्री अनिल कुमार, श्री शैलेंद्र कुमार, श्री अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में आज दूसरे दिन परीक्षा शांतिपूर्ण  ढंग से दोनों पाली में सम्पन्न हुआ,महाविद्यालय के 10 कमरा में  परीक्षा लिया जा रहा है। मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा कार्य में  डॉ मिथिलेश पासवान,डॉ संजय कुमार,डॉ. सुनील कुमार दुबे, डॉ पूनम भारती,डॉ.अमरदीप मोहन अमहोरे , श्री अर्जुन कुमार डॉ मुकेश कुमार, डॉ पूनम कुमारी, डॉ एस एन प्रभाकर, डॉ नागेंद्र दास,डॉ परमानंद राम,डॉ.रजनीश देव,डॉ.सुधा कुमारी, डॉ पीयूष मणि त्रिपाठी, रंजय कुमार, कुसुम कुमारी,डॉ अंजली कुमारी डॉ दिव्या पाण्डेय, डॉ प्रतिभा सिंह, डॉ मांडवी रानी,डॉ.राकेश चौधरी, डॉ धनंजय कुमार,डॉ पप्पू कुमार, डॉ हेगोयल, उपेन्द्र कुमार मिश्रा,डॉ.उत्तम कुमार, डॉ सुधीर कुमार, श्री राजेश कुमार,  श्री मुकेश कुमार सहित शिक्षक एवं कर्मचारी लगे हुए हैं।